फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water will be provided to the population of 5000 in 4 villages including Goghara.

Chandauli News: गोगहरा सहित 4 गांवों की 5000 की आबादी को मिलेगा पेयजल

Thu, 19 Mar 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will be provided to the population of 5000 in 4 villages including Goghara.
स्थानीय विकास खंड के गोगहरा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत बने पेयजल टंकी का उद्घाटन बुधवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव ने फीता काट कर किया।
विज्ञापन

पानी टंकी से गोगहरा सहित 04 गांवों में 5 हजार की आबादी को भीषण गर्मी में भी नियमित शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। हर घर जल नल योजना के तहत सभी गांवों में पानी टंकी का निर्माण कराकर पाइप लाइन से पेजयल की आपूर्ति की जानी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में गोगहरा गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इस टंकी से गोगहरा के साथ ही अकोढ़वा, कम्हरिया, ककोरिया आदि गांव में पाइप लाइन के जरिये पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पहले ही पाइप लाइन बिछा दी गई है। इस अवसर पर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि हर घर नल, हर घर जल योजना के माध्यम से सरकार जनहित में ठोस कदम उठा रही है।

इस मौके पर जल जीवन मिशन विभाग से सहायक अभियंता सीताराम यादव, अवर अभियंता राहुल यादव, जिला समन्वयक जगन्नाथ सिंह, आलोक मिश्रा, जनरल मैनेजर संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed