फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water supply stalled for a week, angry traders demonstrated

Chandauli News: एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप, आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Mar 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for a week, angry traders demonstrated
कमालपुर। विगत एक सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे कस्बा के व्यापारियों व उपभोक्ताओं के सब्र का बांध बृहस्पतिवार को टूट गया। आक्रोशित व्यापारियों ने जुलूस निकालकर पूरे कस्बा में नारेबाजी की। साथ ही पंचायत भवन के सामने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, पुलिस व जलनिगम के अधिकारियों ने पानी की आपूर्ति बहाल करा व्यापारियों को शांत किया।
विज्ञापन

कस्बा में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम की ओर से टंकी बनी है। गंदा पानी देने के कारण आपूर्ति बंद कर चार माह पूर्व नई बोरिंग कराई गई। अब इस बोरिंग से भी एक सप्ताह से गंदा पानी आने से कस्बा के लोगों व व्यापारियों में रोष था। आक्रोशित व्यापारियों के धरना प्रदर्शन की खबर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने डीएम को दी। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सकलडीहा मनोज कुमार पाठक, जलनिगम के अधिशासी अधियंता अमन यादव, एसडीओ शिवपूजन सिंह व जेई विनय कुमार सिंह स्थानीय चौकी प्रभारी सुग्रीव गुप्ता के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी की आपूर्ति बहाल करा दी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज अग्रहरी, संजय त्रिशुलिया, नीरज अग्रहरी, रवि अग्रहरी, रंगीले जायसवाल, निकेश जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, मुकुंद बिंद, आद्या बिंद, लालबहादुर, मनीष, अशोक अग्रहरी, त्रिलोकी जायसवाल श्रीकान्त गुप्ता, लालता अग्रहरी, टाटा जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed