फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water supply has been stopped in 5 villages for ten days, causing problems

Chandauli News: दस दिनों से बंद है 5 गांवों में पेयजल आपूर्ति, परेशानी

Mon, 02 Mar 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has been stopped in 5 villages for ten days, causing problems
सकलडीहा में जल निगम कार्यालय पर धरना देते सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह व सपा व कांग्रेस कार्यकर्
सकलडीहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के टिमिलपुर स्थित जल निगम के दो ट्यूबवेलों में से एक का मोटर जल गया है, जबकि दूसरे से अब तक कनेक्शन नहीं किया गया है। इसके चलते बीते दस दिनों से सकलडीहा कस्बा सहित 5 गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी संकट से परेशान लोगों में भारी आक्रोश है।

रविवार को सकलडीहा के प्रभुनारायण सिंह यादव और कांग्रेस प्रदेश कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने जल निगम कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम कुंदनराज कपूर ने देर रात तक पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। कस्बे में हाईवे निर्माण के कारण बीते एक वर्ष से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नागेपुर काली माता मंदिर और ईटवा श्रीपत ब्रह्मबाबा गेट से जुड़े कनेक्शन बंद होने के कारण ब्लॉक रोड क्षेत्र में एक साल से पानी नहीं आ रहा है। वहीं, जल निगम के दूसरे ट्यूबवेल का मोटर जल जाने से बीते दस दिनों से सकलडीहा कस्बा समेत नागेपुर, टिमिलपुर, तेंदुई, सिरोहुपुर, ईटवा और दुर्गापुर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। होली पर्व नजदीक होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। धरने में दिलीप गुप्ता, मुकेश कुमार नंदन, राजेंद्र प्रसाद, अभय यादव रिंकू, ऋषि जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed