फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dressed to the marital market

करवा चौथ पर सजे बाजार

Mon, 17 Oct 2016 01:56 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 17 Oct 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Dressed to the marital market
साड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं।
पति की लंबी आयु के लिए किए जाने वाला करवा चौथ पर सुहागिनों की कलाई जयपुरी ब्रास कंगन से सजेगी। करवा चौथ के मद्देनजर बाजार सज गए हैं और बाजार में नए नए डिजायनों के चूड़ियां आ गई है। यही नहीं साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की विशेष भीड़ जुट रही है। भीड़ के मद्देनजर दुकानदारों ने भी नए डिजायनों की साड़ियां मंगा ली है।
विज्ञापन

टीवी सीरियलों और फिल्मों ने उत्तर भारत के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को पूरे भारत में प्रसिद्ध कर दिया है।करक चतुर्थी के नाम से प्रसिद्ध गणेश पूजन को अब घर घर में किया जाने लगा है। इस वर्ष 19 अक्तूबर करवा चौथ मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार पूरी तरह सज गए हैं। नगर में जीटी रोड स्थित काली मंदिर के पीछे चूड़ियों की दुकान पर नए नए डिजायन के चूड़ियां सज गई है। चूड़ी विक्रेता मनोज जायसवाल ने बताया कि बाजार में पचास रुपये से दो हजार रुपये तक की चूड़ियां उपलब्ध है। विशेष कर जयपुर की ब्रास कंगन जो नग और नक्कासी के लिए प्रसिद्ध है की डिमांड अधिक है। दो सौ से पांच सौ रुपये तक के सेट में उपलब्ध इस सेट की बिक्री हो    रही है।
विज्ञापन

इसी तरह 20 से 50 रुपये तक की दिल्ली की मेटल सेट, हैदराबादी चूड़ियों की डिमांड है। इसके अलावा फिरोजाबाद से आने वाली चूड़ियां तो सदाबहार है। इसी तरह साड़ी की दुकान पर नए नए डिजायनों से पांच सौ रुपये       पांच हजार तक की चूड़ियों की डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed