फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drain damaged just a month after construction; questions raised about quality of work.

Chandauli News: निर्माण के एक महीने बाद ही क्षतिग्रस्त हो गई नाली, कार्य की गुणवत्ता पर सवाल

Fri, 19 Jun 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drain damaged just a month after construction; questions raised about quality of work.
विज्ञापन

नगर के सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने की नाली एक महीने के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने ठेकेदार पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मरम्मत के एक महीने में नाली में बड़ा सा गड्ढा होने के कारण रात में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान विभाग के जेई की ओर से इसकी निगरानी की गई होती तो शायद यह इतनी जल्दी क्षतिग्रस्त ना होती। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने नाली काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मार्ग से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार बाइक सवार गिरने से भी बाल-बाल बच गए। वहीं स्कूली बसों और बड़े वाहनों को आवागमन में परेशानी होती थी। इसके बाद नगर पालिका ने लगभग एक महीने पहले नाली की मरम्मत करवाई। इसके तहत नाली को थोड़ा ऊंचा करते हुए उस पर पटिया लगवाई गई। नाली पर सीमेंट, बालू और गिट्टी का मिश्रण भी लगाया गया । क्षेत्र के रहने वाले पप्पन, हनी, संतोष यादव, वीके श्रीवास्तव , राहुल सिंह, दिलीप सिंह, गुड्डू सिंह आदि ने आरोप लगाया कि कार्य की गुणवत्ता दोयम दर्जे की होने के कारण नाली पर बड़ा सा गड्ढा बन गया है। इससे आवागमन के दौरान लोगों का पैर फंसकर गिरने की आशंका है। लोगों ने इसकी शीघ्र ही मरम्मत करवाने की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि जहां नाली क्षतिग्रस्त हुई है उसे शीघ्र की सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed