फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Syama Prasad Mookerjee's death anniversary celebrated as Sacrifice Day

बलिदान दिवस के रूप में मनाई डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Wed, 23 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. Syama Prasad Mookerjee's death anniversary celebrated as Sacrifice Day
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई के सदस्यों ने लॉट नंबर दो स्थित बूथ पर बुधवार को जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए गोष्ठी आयोजित की और पौधरोपण किया। सर्वप्रथम पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी ने पूरी दृढ़ता के साथ कहा था कि देश के तिरंगे का सम्मान होना चाहिए और एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आलोक वरुण, चंद्रकांत तिवारी, सरिता पटेल, सुनील शर्मा, भानू तिवारी, छोटेलाल, अजय वीरू, बृजेश पांडेय, गौरव सिंह, संतोष यादव मौजूद रहे। संचालन नगर महामंत्री कुंदन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र पटेल ने किया। सकलडीहा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान उन्होंने डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प से राष्ट्र को सम्मान मिला है। पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश सबल हो रहा है। वहीं सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय के नेतृत्व में सकलडीहा विधानसभा का विकास हो रहा है। विपक्षी सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में पौध रोपण किया। इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एसएन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य डा. शंभूनाथ, मंडल अध्यक्ष भानू सिंह, राजेश द्विवेदी, विजय गुप्ता, रमाशंकर खरवार, शैलेंद्र पांडेय, रंजय पांडेय, पूनम चौहान, अजय सिंह, डा. केएन पांडेय, दीपक केशरी, मुसाफिर प्रजापति, मुराहू बनवासी, नवनीत राजभर, रिंकू, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed