फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Mahima got second place

Chandauli News: मिला डॉ. महिमा को दूसरा स्थान

Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahima got second place
पीडीडीयू नगर। उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए चंदौली के राजकीय महिला चिकित्सालय की महिला चिकित्साधिकारी डॉ.महिमा को वाराणसी मंडल में दूसरा स्थान मिला है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मंडल के अपर निदेशक के कार्यालय में मंडल स्तरीय सेवा प्रदाता सम्मान समारोह में अपर निदेशक डॉ.मजुला सिंह सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन


परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल स्तरीय सेवा प्रदाता सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण वाराणसी मंडल वाराणसी में आयोजित किया गया। इसमें राजकीय महिला चिकित्सालय की महिला चिकित्साधिकारी और नगर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.महिमा को 45 लाभार्थियों को पोस्टपार्टम इंट्रायूटेराइन कॉन्ट्रासेप्टिव डिवाइस (पीपी आईयूसीडी) लगवाने के लिए प्रेरित करने के लिए मंडल स्तर पर दूसरा स्थान मिला। पीपी आईयूसीडी परिवार नियोजन का एक डिवाइस है जो प्रसव के 48 घंटे के अंदर लगता है। इससे परिवार नियोजन होता है और जब दूसरे बच्चे का विचार बने तो महिलाएं इसको आसानी से निकलवा भी सकती हैं। अनचाहे गर्भ से लंबे समय तक मुक्ति चाहने वाली महिलाओं को यह डिवाइस लगाई जाती है। डॉ.महिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान मिलने के बाद चिकित्सक डॉ.राजेश सहित जिले के चिकित्सकों ने डॉ.महिमा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed