फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Abdul Kalam will live in the hearts of people

लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम

Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Abdul Kalam will live in the hearts of people
पीडीडीयू नगर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती बृहस्पतिवार को धूम धाम से मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि लोगों के दिलों में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सदैव जिंदा रहेंगे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल स्थित कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग़रीबी की आंगन से जिंदगी की शुरूआत करने वाले कलाम साहब राष्ट्रपति बने। उन्होंने अग्नि, पृथ्वी जैसे स्वदेशी परमाणु प्रक्षेपास्त्र बनाया , रोहिणी उपग्रह को उन्होंने पृथ्वी के निकट कक्षा में स्थापित किया। भारत के अमूल्य धरोहर डॉ. कलाम लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे। इस मौके पर रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ल, नेहाल अख़्तर बाबू, फ़ैयाज अंसारी, नंदलाल प्रसाद गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, दीपक गुप्ता, राजेश पासवान, भोला गुप्ता, विकास कुमार रावत, सरोज, धर्मवीर रहे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमिन की ओर से तारापुर स्थित सोहेल खान के आवास पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूम धाम से मनाई गई। इस मौके पर सोहेल खान उर्फ सोनू ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। कहा कि राष्ट्रपति की सेवा अवधि के बाद वे शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इस मौके पर ईृ. बिस्मिल्लाह, शशांक शर्मा, वसीम हाशमी, सनेश कुमार, अंगद, सूरत सिंह, साबिर कासमी, रूमी सद्दाम, प्रशांत, मेराज, दिलशाद, फरहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। समाजवादी पार्टी जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को नरसिंहपुर खुर्द गांव स्थित लोहिया भवन में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम हमारे देश के प्रख्यात वैज्ञानिक थे। प्रतिभा के धनी डॉक्टर कलाम का व्यक्तित्व इतना उन्नत है कि वे सभी धर्म जाति और संप्रदायों के व्यक्ति को नजर आते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक एडवोकेट जितेंद्र, परवेज अहमद जोखू, राम सिंह चौहान, सुधाकर कुशवाहा, योगेंद्र यादव चकरू, जमील,अहमद, चंद्रशेखर यादव, उपेंद्र यादव, मुस्ताक अहमद, सुजीत कनौजिया ,चंद्रभानु यादव, यादव ,मुकेश यादव, दिलीप पासवान,राजा खान रहे। संचालन नफीस अहमद ने किया।
रिपोर्ट ओर संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed