फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Down Doon Express and Godda Superfast one and a quarter hour late

Chandauli News: डाउन दून एक्सप्रेस और गोड्डा सुपरफास्ट सवा घंटे लेट

Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Down Doon Express and Godda Superfast one and a quarter hour late
पीडीडीयू नगर। भले ही पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल अपने मंडल में ट्रेनों को समय पर चलाने के मामले में पूरे भारत में अव्वल रही है लेकिन अन्य मंडलों में देरी के कारण पं. दीनदइयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी अप और डाउन की ट्रेनें देरी से आ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को डाउन दून एक्सप्रेस और अप गोड्डा -लोकमान्य तिलक मुंबई एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।
विज्ञापन

रविवार की शाम पांच बजे तक अप की ओर जाने वाली गया- आनंद विहार क्लोन स्पेशल एक घंटे, मुंबई -कटिहार समर स्पेशल पौने तीन घंटे, कोलकाता -अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह देवलाली-दानापुर स्पेशल पांच घंटे लेट रही। वहीं डाउन की ओर जाने वाली बीकानेर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली- गया क्लोन स्पेशल एक घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनें समय से चले, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed