फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Donate blood, save the life of the needy

रक्त फाउंडेशन ने निकाली जन जागरूकता रैली

Wed, 17 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Donate blood, save the life of the needy
चकिया। रक्तदान जीवन का प्रथम दान है, इसे हर किसी को करना चाहिए। इसी स्लोगन के साथ मंगलवार को रक्त फाउंडेशन की ओर से रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में सीएमएस डॉ. अजय सिंह गौतम और आदित्यनरायन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली क्षेत्र भ्रमण कर गांधी पार्क में पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन

रैली में सीएमएस डॉ. अजय सिंह गौतम ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है। इस दान से जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहे व्यक्ति को जीवनदान मिलता है। रक्त की उपलब्धता कम होने के कारण कई जरूरत मंदो को रक्त उपलब्ध कराने में दिक्कत होती है। जन अभियान का रूप लेने के बाद देश में रक्त की कमी नहीं होगी। रैली के माध्यम से आम लोगों को गरीबों, असहायों, बीमारों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील की गई। कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं होती है। बल्कि उसके रक्तदान करने से आशा की किरण जग जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मानव रक्त फाउंडेशन के उपाध्यक्ष सक्षम श्रीवास्तव, डॉ. प्रेमशंकर पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष उमा बरनवाल, विश्व ज्योति जनसंचार समिति के सह निदेशक फादर प्रवीण जोशी, मिथिलेश ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, गुरूदेव चौहान, डॉ. कुंदन गोंड़, आलोक जायसवाल, अतिउल्लाह खान, सलमान चौधरी, शुभम मोदनवाल, मानव रक्त फाउण्डेशन राष्ट्रीय सचिव अबदुल्ला खालिद, लकी जायसवाल, अनिल केशरी, राजकुमार जायसवाल, आशा देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed