फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Donate blood remained Mahadani

रक्तदान कर बने महादानी

Sun, 02 Oct 2016 01:02 AM IST
chandauli
chandauli Updated Sun, 02 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Donate blood remained Mahadani
शिविर में रक्तदान करता रक्तदाता - फोटो : chandauli
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शनिवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय संयुक्त जिला अस्पताल में पहले दिन शनिवार को 20 लोग रक्तदान कर महादानी बने। सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। इससे एक साथ चार जिन्दगियां बचाई जा सकती है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए, ताकि कोई भी बीमार व दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति रक्त के अभाव में दम न तोड़ सके। तमाम तरह की भ्रांतियों से भयभीत होकर लोग रक्तदान करने से हिचकते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। रक्तदान से कोई कमजोरी वगैरह नहीं आती है।
विज्ञापन


सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान के लिए चिकित्सकों के साथ-साथ आम नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं, जो शुभ संकेत हैं। एक से 31 अक्टूबर तक स्वैच्छिक रक्तदान माह मनाया जाएगा। बताया कि पहले दिन ब्लड बैंक में 20 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें प्रमुख रुप से डा.रमेश चंद्र, पर डा. शैलेश श्रीवास्तव, डा. ओम प्रकाश यादव, अंशुमान चौबे, दुुर्गेश सिंह, विनोद सिंह, चंदन प्रसाद, दीपक पांडेय, राकेश कुमार आदि शामिल रहे। शिविर का संचालन संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डा. चन्द्रिका, दीपिका  श्रीवास्तव, विद्युत प्रकाश आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रक्तकोष प्रभारी डा. अशोक कुमार और सफल संचालन चन्द्रशेखर मजमूदार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed