फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dominance of host JS Public School in national girls handball

Chandauli News: राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल में मेजबान जेएस पब्लिक स्कूल का दबदबा

Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Dominance of host JS Public School in national girls handball
चंदौली। सीबीएसई की राष्ट्रीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी मेजबान जेएस पब्लिक स्कूल की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा। मंगलवार को 12 लीग मैच हुए। अंडर 14 आयु वर्ग में दिल्ली की वंदना इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 3-2 के स्कोर से विजय रथ आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


अंडर 14 आयु वर्ग में प्रतियोगिता के अन्य लीग मैचों पीएस राजस्थान ने सेंट जैवियर पंजाब को 6-4 से, विद्या प्रतिष्ठान सोलापुर ने केएन मोदी मोदीनगर विद्यालय को 8-3 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंडर 17 आयु वर्ग में सेंट जैवियर पंजाब ने पीएस ओडिसा को 9-1 अंक से और इंडियन स्कूल ओमान को 10-2 से हराकर क्वार्टर सेमी फाइनल के लिए दावेदारी पक्की कर ली। केएन मोदी मोदीनगर ने शारजाह इंडियन स्कूल को 12-2 से, कर्नाटक ने ओड़िसा को 4-2 से, बालभवन पीएस दिल्ली ने तमिलनाडु को 14-13 से, पराजित किया।
विज्ञापन

अंडर 19 में डीडी पीएस गाजियाबाद ने इंडियन स्कूल ओमान को 7-3 से, सवाई भवानी सिंह राजस्थान ने बीएसएम पब्लिक स्कूल दिल्ली को 11-8 से, भारती विद्यालय चेन्नई ने माडर्न इंग्लिश स्कूल बिहार को 8-5 से, पीएसएसबी एकेडमी कर्नाटक ने बीएसएम पब्लिक स्कूल दिल्ली को 10-2 से जीत दर्ज की। खेल के दौरान प्रमोद कुमार चतुुर्वेदी, राहुल राय, अमित पांडेय, ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed