{"_id":"66c29a4d35af4a4523092866","slug":"doctors-took-out-candle-march-demanded-justice-chandauli-news-c-189-1-svns1010-119154-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, मांगा न्याय
विज्ञापन
चंदौली। कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी और हत्या के विरोध में निजी अस्पताल संचालकों ने चंदौली मेडिकोज एसोसिएशन के बैनर तले रविवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर उन्होंने महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी और आरोपी को कठोर दंड देने की मांग की।
कैंडल मार्च में एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. रमाशंकर सिंह ने कहा कि महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना से पूरा समाज स्तब्ध है। प्रवक्ता डाॅ. शैलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाए और कामकाजी महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करे। इस दौरान डॉ. चंद्रिका प्रसाद, डॉ. शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. ऋषि यादव, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी, डॉ. विनीत पांडेय आदि मौजूद थे।
इसी तरह ताराजीवनपुर चौराहे पर भी कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें डॉ. आरके यादव, मनोज कुमार, अतुल कुमार पांडेय, चंदन शर्मा, मुलायम यादव, अजहरुद्दीन, विवेक शर्मा, राहुल आदि शामिल थे।