फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctor not found in emergency, blood pressure-ECG machine found kept in cupboard

Chandauli News: इमरजेंसी में नहीं मिले डॉक्टर, ब्लड प्रेशर-ईसीजी मशीन अलमारी में रखी मिली

Tue, 31 Dec 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Doctor not found in emergency, blood pressure-ECG machine found kept in cupboard
पीडीडीयू नगर। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को पीडीडीयू मंडल के लोको अस्पताल का निरीक्षण किया। डीआरएम-सीएमएस के साथ पहुंचे सांसद को इमरजेंसी वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं मिला। ब्लड प्रेशर और ईसीजी की मशीन अलमारी में रखी मिली। इसी बीच एक तीमारदार ने डाॅक्टर पर दवा का पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया। एक व्यक्ति ने मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए पैसा मांगने का आरोप भी लगाया। इस पर सांसद ने नाराजगी जताई और कहा कि मामले को संसद में उठाऊंगा।
विज्ञापन

लोका अस्पताल की व्यवस्था का मामला सपा सांसद ने संसद में उठाया था। इस पर रेल मंत्री ने जवाब भी दिया था। अब सपा सांसद ने व्यवस्था देखी है। निरीक्षण की वीडियोग्राफी कराई है। सांसद ने कहा कि अस्पताल में जो अव्यवस्था है, उसे दुरुस्त कराया जाना चाहिए। आगे निरीक्षण में खामियां मिलीं तो थाने में बैठ कर मुकदमा दर्ज कराऊंगा। सांसद ने डीआरएम से कहा कि आपके सामने लोगों ने शिकायतें की हैं। इनकी निष्पक्षता से जांच कराइए। लोको अस्पताल में कई डॉक्टर लंबे समय से जमे हैं। ज्यादातर उपकरण खराब हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। शिकायतों से पेटी भरी है, लेकिन अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed