फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctor mixed railway customer care number for ticket cancellation, thousands of rupees cheated in a moment

Cyber Crime: टिकट कैंसिल के लिए डॉक्टर ने मिलाया रेलवे कस्टमर केयर का नंबर, पलभर में हुई हजारों रुपयों की ठगी

Sat, 14 Jan 2023 03:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 14 Jan 2023 03:26 PM IST
सार

गूगल पर लिखे रेलवे के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने के बाद उनके खाते से चार बार में पैसे कट गए। उन्होंने इसकी सूचना बैंक व साइबर सेल को दी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन
Doctor mixed railway customer care number for ticket cancellation, thousands of rupees cheated in a moment
cyber crime news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मयंक गुप्ता के खाते से साइबर ठगों ने शुक्रवार को 70 हजार रुपये उड़ा दिए। गूगल पर लिखे रेलवे के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने के बाद उनके खाते से चार बार में पैसे कट गए। उन्होंने इसकी सूचना बैंक व साइबर सेल को दी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

कैलाशपुरी निवासी डॉ. मयंक गुप्ता वाराणसी में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि उन्होंने आईआरसीटीसी पर बुक टिकट को कैंसिल कराया था लेकिन कई दिन बाद भी रुपये वापस नहीं आये। जिस पर उसके कस्टमर केयर पर बात करने के लिए गूगल पर आईआरसीटीसी का टोल फ्री नंबर सर्च किया। एक नंबर मिलने पर कॉल किया तो उधर से खुद को कस्टमर केयर बताने वाले व्यक्ति ने उनसे उनके डेबिट कार्ड का नंबर मांगा। उन्होंने बैंक से संबंधित विवरण दे दिए। जिसके बाद कुछ सेकेंड में ही उनके खाते से चार बार में 70 हजार रुपये गायब हो गए। इसके बाद उसने बैंक पहुंचकर अपने एकाउंट को बंद कराया। बाद में चंदौली पुलिस के साइबर सेल कार्यालय में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन

इस वर्ष चंदौली के ज्यादातर लोग साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। हालांकि पुलिस ने ज्यादातर लोगों के पैसे होल्ड कराए और वापस कराए हैं। कैलाशपुरी निवासी मयंक ने खुद के साथ हुई 70 हजार की ठगी की सूचना दी है। मामले की जांच की जा रही है। -शरद गुप्ता, प्रभारी, साइबर सेल, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed