{"_id":"60940e368416c0684b1f792b","slug":"do-not-take-action-against-employees-who-do-not-do-duty-in-elections-ashutosh-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में ड्यूटी नहीं करने वाले कर्मचारियों पर ना करें कार्रवाई: आशुतोष सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में ड्यूटी नहीं करने वाले कर्मचारियों पर ना करें कार्रवाई: आशुतोष सिन्हा
Thu, 06 May 2021 09:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 06 May 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सपा के स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के जिलाधिकारियों से चुनाव ड्यूटी में काम नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं करने की मांग की है। इस आशय का पत्र वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, बलिया के डीएम को भेजा है।
स्नातक एमएलसी ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने वाले सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मी एवं चुनाव ड्यूटी में लगे विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। कई कर्मचारी कोविड-संक्रमण, गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने, बीमार परिजनों की देखभाल एवं अन्य परेशानियों के चलते चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहे। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करना ठीक नहीं होगा। इससे वे हतोत्साहित होंगे और उनका मनोबल गिरेगा। अत: वर्तमान परिवेश के विकट स्थिति को देखते हुए किसी भी कर्मचारी के ऊपर कोई कार्रवाई ना की जाए।