फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Do complaints soon

शिकायतों को जल्द करें दूर

Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली Updated Wed, 28 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Do complaints soon
समीक्षा करते जिलाधिकारी
जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिया कि हर हाल में शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करें। भले ही रात बारह बजे तक कार्यालय में बैठना पड़े। जिलाधिकारी ने सीएमओ कार्यालय, बिजली विभाग, पंचायती राज और पुलिस विभाग द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण लापरवाही पर चिंता व्यक्त की।       
विज्ञापन

जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, पुलिस अधीक्षक, पीजी पोर्टल सहित आईजीआरएस पोर्टल में जो भी शिकायतें आती हैं उसे शासन स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में विभागों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ कार्यालय से जुड़े तीस और पंचायती राज विभाग के 27 मामलों के निस्तारित नहीं होने पर दोनों ही विभागों के विभागाध्यक्षों को कड़ी फटकार लगाई।  सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आज प्रत्येक दशा में अपने -अपनेविभाग के आईजीआरएस में जो भी प्रकरण या शिकायतें लंबित हैं उसे निस्तारित कर विभागवार पोर्टल की सूची कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बारह बजे रात्रि तक कार्यालय खुला रखें लेकिन शिकायतों का निस्तारण करने के उपरांत ही कार्यालय छोड़ें। चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारी बख्शे नही जाएंगे।       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी बच्चा लाल, परियोजना निदेशक अभय श्रीवास्तव, एसडीएम अरविंद द्विवेदी, एक्सईएन विद्युत रामकुमार, ऐश्वर्य रघुवंशी आदि   रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed