फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM will salute

डीएम लेंगे परेड की सलामी

Tue, 26 Jan 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
DM will salute
गणतंत्र दिवस की तैयारी दिन भर चलती रही। मंगलवार को सरकारी, निजी भवनों पर शान से तिरंगा लहराएगा।
विज्ञापन


बुधवार को मुख्य समारोह रिजर्व पुलिस लाइन्स में सुबह साढ़ेे नौ बजे होगा। यहां जिलाधिकारी तिरंगे और परेड की सलामी लेंगे। इसी तरह मुगलसराय में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम ध्वजारोहण करेंगे, जबकि नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिका के प्रभारी ईओ ध्वजारोहण करेंगे।


राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। मंगलवार को दिन भर विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों पर इसकी तैयारी की गई। जिले में मुख्य कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन्स में सुबह साढ़े नौ बजे गणतंत्र दिवस का परेड होगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षकअमित वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक जियालाल यादव, क्षेत्राधिकारी नृपेन्द्र कुमार, आरई शिवनरायन यादव आदि रहेंगे।

इसी तरह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर डीआरएम विद्या भूषण ध्वजारोहण करेंगे। यहां मुख्य कार्यक्रम यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले प्रमोद शाला में होगा।

यहां आरपीएफ परेड के साथ विभिन्न स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्काउट परेड, एनसीसी का परेड होगा और सांस्कृतिक कार्यकम आकर्षण का केंद्र बनेगा। नगर पालिका कार्यालय पर प्रभारी ईओ ध्वजारोहण करेंगे । 91 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से पूर्व मध्य रेलवे में परेड का रिहर्ल्सल किया गया तथा लड़ाकू विमान की साफ सफाई की।
इसी तरह स्काउट और रोवर्स ने दिन भर तैयारियां की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed