{"_id":"673e3930651f17c8c4025ba7","slug":"dm-stopped-the-salary-of-executive-engineer-chandauli-news-c-189-1-chl1001-123409-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डीएम ने अधिशासी अभियंता का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डीएम ने अधिशासी अभियंता का वेतन रोका
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों के सामने खाद-बीज, पानी और बिजली समेत अन्य समस्याएं रखीं। इस पर जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, बंधी डिवीजन के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि सहकारी समितियों और बीज गोदामों से ई-पास मशीन से ही खाद-बीज का वितरण किया जाए। डीघवट सहकारी समिति पर खाद नहीं पहुंचने की शिकायत पर डीएम ने एआर कापरेटिव को हिदायत देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियाें ने बताया कि 25 नवंबर से नहरों की सफाई कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि नहरों और माइनरों की सफाई कराने के पहले और बाद की फोटो जरूर रखें। वहीं, नहरों में कचरा फेंकने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस दौरान किसानों ने कहा कि जिला अस्पताल के समीप स्थित माइनर, छितो माइनर, जसौली, नरसिंहपुर गांव में अवैध कुलावा लगाएं गए हैं, जिन्हें तत्कल हटवाया जाए। साथ ही किसानों ने बताया कि सहकारी समितियों और गोदामों से खाद, बीज, कीटनाशक खरीद करते समय रसीद नहीं दी जा रही है। इस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को रसीद मुहैया कराने की हिदायत दी। साथ ही एआर कापरेटिव को निर्देश दिया कि सहकारी समिति पर खाद की उपलब्धता की रिपोर्ट रोज दें और स्टाक कम होने पर तत्काल डिमांड भेजें।