फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM reviewed the B.Ed entrance exam

बीएड प्रवेश परीक्षा की डीएम ने की समीक्षा

Wed, 04 Aug 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
DM reviewed the B.Ed entrance exam
बीएड डीएम संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक की। उन्होंने छह अगस्त को आयोजित बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने और कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले के 11 केंद्रों पर दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे व दोपहर दो से शाम पांच बजे परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में 4700 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा का जायजा लेते रहेंगे। परीक्षा की सुचिता हर हाल में बरकरार रहनी चाहिए। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 प्रभावी रहेगी। ऐसे में किसी तरह का अनैतिक कार्य करने वाले सलाखों के पीछे जाएंगे। केंद्र के आसपास फोटो स्टेट, पीसीओ, साइबर कैफे आदि बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर अथवा किसी भी तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह प्रतिबंध परीक्षार्थियों के साथ ही परीक्षकों पर भी लागू होगा। केंद्र के अंदर कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को दो गज से अधिक दूरी पर बैठाया जाए। केंद्र व्यवस्था परीक्षार्थियों व परीक्षकों के मोबाइल व अन्य सामान्य रखवाने के लिए मुख्य गेट पर ही काउंटर बनवा लें। ताकि किसी तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। बैठक में सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, डीआइओएस विजय प्रताप सिंह, पीडी सुशील कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed