फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM reached the hospital at night, was furious after seeing the mess

डीएम रात को पहुंचे अस्पताल, गंदगी देख भड़के

Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM reached the hospital at night, was furious after seeing the mess
नगर के मातृ शिशु अस्पताल में दस्तावेजों को चेक करते डीएम संजीव सिंह। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार की देर रात जिला अस्पताल परिसर स्थित 100 बेड के मातृ व शिशु विंग और बीएसएल लैब का निरीक्षण किया। यहां के मरीजों ने चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवा लिखी पर्ची दिखाई। इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमएस को सुधार के लिए सख्त हिदायत दी। वहीं परिसर को गंदा देख चिकित्सकों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम को मुस्तफापुर की मरीज फरहज बानो, तनवीर आलम ने चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवा के लिए लिखी गई पर्ची दिखाई। बताया कि चिकित्सक बाहर की दवा लिखते हैं। उन्हें मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदनी पड़ती है। स्टाफ नर्स माधुरी, सुनीता सिंह व सुषमा कुमारी ने बताया कि अस्पताल में कुछ दवाइयां नहीं मिलने की स्थिति में बाहर की दवा लिखी जाती है। इस पर डीएम नाराज दिखे। कहा कि बाहर की दवा लिखना प्रतिबंधित है। इसको लेकर पहले भी चेताया गया है कि लेकिन चिकित्सक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसे आखिरी चेतावनी समझें। इसके बाद लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल के शौचालय में काफी गंदगी देख डीएम विफर पड़े। उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद नवीन मंडी पहुुंच धान खरीद की प्रक्रिया को देखा। इस दौरान किसानों ने प्रभारियों की सुस्ती के बारें में डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed