फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM ordered to stop one week's salary of ADO Panchayat

Chandauli News: डीएम ने एडीओ पंचायत के एक सप्ताह का वेतन रोकने का दिया आदेश

Thu, 18 May 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM ordered to stop one week's salary of ADO Panchayat
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय, एडीओ पंचायत कार्यालय, बीज गोदाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत के कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस में आने वाली शिकायतों को जल्द निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने वार रूम में दर्ज समस्याओं की बाबत जानकारी ली। कर्मचारी के सही जवाब नहीं देने पर एडीओ पंचायत अरविंद सिंह को फटकार लगाई और उनका एक सप्ताह का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बीज गोदाम में बीज के रखरखाव, परिसर की सफाई का हाल जाना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टोर रूम में पड़ी सीबीसी मशीन, सेंट्री फ्यूजिंग मशीन, बायो केमेस्ट्री मशीन को सीएमओ से बात कर एक सप्ताह के अंदर चालू करने को कहा। उन्होंने छह बेड के कोविड सेंटर का भी हाल जाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शौचालय की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश वार्डेन को दिया। बच्चियों की कम उपस्थित पर नाराजगी जताई। इमुख्य विकास अधिकारी सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, तहसीलदार वंदना मिश्र, बीडीओ दिनेश सिंह साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed