फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM office performance of villagers

डीएम आफिस पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 27 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
DM office performance of villagers
विकास खण्ड बरहनी के बरडिहां गांव में पंचायत चुनाव के लिए बूथ नहीं बनाया जा रहा है । उसके स्थान पर इमिलियां गांव में  चुनावी  बूथ बनाया जा रहा है। बरडिहां गांव के लोग भी इमिलिया गांव में जाकर मतदान करेंगे। बरडिहां के लोागों का कहना है कि पहले यहां बूथ बनता था। इससे नाराज होकर बरहनी के बरडिहां के ग्रामीणों ने  शनिवार को जिलाधिकारी पर कार्यालय प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के विरोध में  नारेबाजी की और गांव में ही बूथ बनाए जाने की मांग की। अंत में ग्रामीणों ने मांगों से सम्बंधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को सौंपा।
विज्ञापन


इस अवसर पर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन कुछ लोगों के बहकावे में आकर बरडिहां गांव का  बूथ इमिलियां बूथ केन्द्र में शामिल कर दिया गया है, जो न्याय संगत नही है।  इसके पूर्व में बरडिहां गांव में ही कई वर्षों से मतदान मतदान करते चले आए है। इमिलियां में बूथ बनने से लोगों को परेशानी होगी।  वहीं ग्रामीणों ने कहा कि विकास खण्ड बरहनी के ग्राम बरडिहा में पहले प्राथमिक विद्यालय पर मतदातन करने के लिए बूथ बनाया गया था, लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर खण्ड विकास अधिकारी ने बरडिहां को इमिलियां गांव के पोलिंग बूथ पर सम्बद्ध कर दिया। इमिलिया और बरडिहा की दूर लगभग 4-5 किमी0 की है।
विज्ञापन


 उक्त स्थान पर बूथ बनाए जाने से ग्रामवासियों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही बुजुर्गो व महिलाओं को अवसुविधाएं होंगी। अगर बरडिहां गांव में बूथ स्थापित नही किया गया तो ग्रामीण मतदान का वहिष्कार करेंगे। जिसके लिए पूरी तरह जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।  इस अवसर पर त्रिलोक यादव, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रदेव राम, अनिल कुमार,  शैलेन्द्र प्रजापति, मुस्तफा, बसंती, माधुरी, लीलावती, कलावती,सूर्यनाथ राजभर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed