{"_id":"57db06374f1c1ba009d47fe3","slug":"dm-memorandum-handed-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को रोक सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को रोक सौंपा ज्ञापन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
डीएम का वाहन रोककर उन्हें अपनी समस्या सुनाते कोआर्डिनेटर
ग्राम पंचायत स्तरीय मनरेगा कोआर्डिनेटर संघ के बैनर तले कोआर्डिनेटरों ने चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समीप धरना दिया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने के बाद समन्वयक डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उस दौरान डीएम कार से कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। समन्वयकों ने डीएम की कार को रोकर ज्ञापन सौंपा।
धरने के दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तरीय कोआर्डिनेटर गांवों के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लेकिन हमारे साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जाता है। न तो समय से मानदेय मिलता है ना ही विकास कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। कोआर्डिनेटरों ने पांच वर्षों का अवरुद्ध मानदेय देने की मांग की। इस अवसर पर रामबली पासवान, विरेंद्र यादव, धर्मेंद्र, अजय, सतीश आदि उपस्थित रहे।