फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM

डीएम ने पंप कैनालों और नहरों की देखी हकीकत

Tue, 30 Jul 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM
चंदौली। जनपद में धान की रोपाई के लिए किसानों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता के दृष्टिगत जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को नरायनपुर पंप कैनाल का निरीक्षण किया। इस दौरान लिफ्ट कैनाल के सभी 12 पम्प पूरी क्षमता से संचालित मिले। वहीं अतिरिक्त दो पम्पों को तत्काल ठीक कराए जाने का निर्देश दिया। ताकि यदि कोई पंप आकस्मिक खराब हो तो अतिरिक्त को चलाकर नहर में पर्याप्त पानी की उपलब्धता बनी रहे। मेन पम्प कैनाल पर नहर 2.2 मीटर गेज पर अपनी पूरी क्षमता के साथ चलती मिली।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से नियमित निगरानी करते रहने के निर्देश दिया। तत्पश्चात नरायनपुर मुख्य नहर के कटसिला हेड का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जहां पर नहर 1.2 मीटर गेज की क्षमता से चल रही थी। साथ ही अधिशासी अभियंता एवं अधीनस्थ अभियंताओं को निर्देशित किया कि अवर अभियंताओं एवं बेलदारों के जरिए नहरों की निगरानी कराते रहें नहरों की माइनरों एवं टेलों तक भरपूर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके लिए विद्युत ट्रांसमिशन के अभियंता को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसलों धान आदि की बुआई का प्रमुख समय चल रहा है। अत: किसानों को पूरी वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली की सप्लाई सुनिश्चित किया जाय। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता एवं अधीनस्थ अभियन्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पूर्व सांसद राम किशुन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित की बात कर रही है मगर जिले में पानी के अभाव में धान की रोपाई का काम बाधित है। नहरों में पानी नहीं है। टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने चेेतया कि यदि जल्द किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ और पानी टेल तक नहीं पहुंचा तो सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि सिंचाई के लिए जिलाधिकारी से लेकर सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों तक आग्रह किया जा चुका है मगर अब तक पानी नहीं छोड़ा गया। जिले में 50 फीसदी से भी कम धान की रोपाई हो सकी है। नरसिंहपुर, सैयदराजा, बिसौरी, जसौली, जसूरी, लीलापुर सहित कई गांवों मेँ अभी धान की रोपाई शुरू नहीं हो सकी है। निजी साधन से लोग कुछ रोपाई कर सके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द पानी छोड़ा जाय ताकि रोपाई का काम पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed