फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dm Angry on negligence

[डीएम लापरवाही पर नाराज

Tue, 23 Dec 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Tue, 23 Dec 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
dm Angry on negligence
चंदौली। जिलाधिकारी एनके सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न
विज्ञापन
अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पत्रावलियों पर तिथि अंकित नहीं होने पर विभागीय कर्मचारियों को फटकार लगाई और कहा कि तिथियों का अंकन और सही-गलत का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर किया जाए।

 इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान शस्त्र अनुभाग में फाइलों के रखरखाव को देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिया।


इस दौरान पत्रावलियों को समय से प्रस्तुत नहीं करने पर शस्त्र लिपिक को जमकर फटकार लगाई। कहा कि कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करें। यह सुनिश्चित करें कि जिन शस्त्रों का लाइसेंस रिपोर्ट प्राप्त हो गई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत करें। शासनादेश की फाइल बनाई जाए।

साथ ही जीपीएफ पासबुक का अंकन भी फाइल पर किया जाए। वहीं उन्होंने नाजिर को फटकार लगाते हुए कहा कि कंप्यूटर मद में जो धनराशि अवशेष है, उस धनराशि सेे तहसील कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए। बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के लिए दस रुपये की धनराशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं आने पर नाजिर को फटकार लगाई। हिदायत दिया कि आगे इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पल्स पोलियो अभियान के तहत प्राप्त धनराशि का व्यय नहीं होने    पर निर्देश दिया कि धनराशि      का आवंटन तहसीलों को किया जाए।
इस क्रम में डीएम ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उपजिलाधिकारियों को फाइलों के रखरखाव की निगरानी के लिए तैनात करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed