फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dm, adm teken corona vaction

डीएम, एडीएम सहित 2167 को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

Wed, 17 Mar 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
dm, adm teken corona vaction
चंदौली। जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बचाव के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह, अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार सहित फ्रंट लाइन वर्कर को दूसरी डोज लगी। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों और 45 से 59 साल तक आयु वाले गंभीर मरीजों का भी टीकाकरण किया गया। इस दौरान 6580 के लक्ष्य के सापेक्ष 2167 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पीपीडीयू नगर स्थित पीपी सेंटर, रेलवे अस्पताल, सीएचसी भोगवारा, सकलडीहा, धानापुर, नौगढ़, पीएचसी नियामताबाद, बरहनी, चहनियां, चकिया, सदर, शहाबगंज, जिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग समेत कुल 15 अस्पतालों में बूथ बनाए गए। इस दौरान 443 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगी। वहीं 60 साल से अधिक आयु वाले 1352 बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 साल की आयु वाले 286 मरीजों ने भी कोरोना टीका लगवाया। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीकाकरण किया जा रहा है। वहीं चिह्नित निजी अस्पतालों में इसके लिए 250 रुपये शुल्क लिए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते क्रम को देखते हुए टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोशिश की जा रही है कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। एसीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 6580 के लक्ष्य के सापेक्ष 2167 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed