{"_id":"645ba5640ffc8893f20b5e84","slug":"dj-vehicle-overturned-during-wedding-ceremony-driver-crushed-to-death-2023-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: शादी की रस्म के दौरान पलटा डीजे वाहन, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: शादी की रस्म के दौरान पलटा डीजे वाहन, दबकर चालक की मौत
Wed, 10 May 2023 07:38 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 10 May 2023 07:38 PM IST
सार
चंदौली के देवतापुर गांव में बीती रात शादी की रस्म के दौरान डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर डीजे वाहन के चालक बबलू राम की मौत हो गई। हादसे के बाद से चालक के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के देवतापुर गांव में बीती रात शादी की रस्म के दौरान डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें दबकर डीजे वाहन के चालक बबलू राम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। देवतापुर के निवासी टुन्ना दूबे ने नगर निवासी मनोज चौरसिया के डीजे वाहन की बुकिंग की थी। बुधवार रात तय समय पर चालक बबलू राम (32) डीजे लेकर देवतापुर गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
दूल्हे के परछन होने की तैयारी हो रही थी कि तभी बबलू डीजे वाहन को पीछे करने लगा। इस दौरान अनिंयित्रित होकर वाहन गड्ढे में पलट गया। चालक वाहन के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल चालक को जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बबलू राम की पत्नी सोनी और उसके तीन पुत्र ओमप्रकाश, लक्की, इंद्रदेव सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बबलू किसी तरह से वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार को सिर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।