फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Divyang Pooja with both feet will handle the responsibility of Barhua village

दोनों पैरों से दिव्यांग पूजा संभालेगी बरहुआ गांव की जिम्मेदारी

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Divyang Pooja with both feet will handle the responsibility of Barhua village
पीडीडीयू नगर। कुछ कर गुजरने का हौसला हो और लोगों का साथ हो तो मंजिल पाने में विकलांगता आड़े नहीं आती है। यह साबित किया है शहाबगंज ब्लाक के बरहुआ गांव की दोनो पैरों से दिव्यांग पूजा ने। व्हील चेयर के सहारे चलने वाली दिव्यांग पूजा अब शहाबगंज ब्लाक के बरहुआ गांव की प्रधान बन गई है। पूजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संध्या देवी को 87 मतों से हरा दिया। चौबीस वर्षीय पूजा ने इस जीत को पूरे गांव की जीत बताया है। दोनों पैरों से दिव्यांग 24 वर्षीय पूजा के पिता कमलाकांत उर्फ कल्लू गोंड अत्यंत गरीब हैं। मेहनत मजदूरी कर दो बेटी माधुरी और पूजा तथा बेटे आकाश की परवरिश करते हैं। पूजा बचपन में ही विकलांगता की शिकार हो गई। वह स्कूल नहीं गई, लेकिन घर पर रहकर साक्षर बनी। आठ वर्ष पहले पूजा की मां का भी देहांत हो गया। बावजूद इसके पूजा के हौसले बुलंद रहे और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बरहुआ गांव की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुई तो पूजा ने भी प्रधानी के लिए पर्चा दाखिल कर दिया। व्हील चेयर के सहारे पूरे गांव में घूमी और लोगों से समर्थन मांगा। उसके हौसलों की दाद देते हुए ग्रामीणों ने साथ दिया और पूजा को 534 मत मिले। वहीं उसके प्रतिद्वंदी संध्या देवी को 437 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed