फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District Panchayat will get 33 development works done with 2.90 crores

जिला पंचायत 2.90 करोड़ से कराएगा 33 विकास कार्य

Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will get 33 development works done with 2.90 crores
जिले में जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले 33 कार्यों की मंजूरी बोर्ड ने दे दी है। 2.90 करोड़ की लागत से ये कार्य पीडीडीयू नगर, सैयदराजा और सकलडीहा क्षेत्रों में कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत बिलारीडीह में शंकर मंदिर पर विश्राम हाल, व्यास मंदिर पर दर्शनार्थियों के लिए विश्राम स्थल, बलुआ में गंगा घाट तक 17.5 लाख से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने 11 दिसंबर को गंगा तट बलुआ से जिले में 13 करोड़ की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। इसमें जिला पंचायत की ओर से कराए जाने वाले धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण सहित 33 कार्य भी शामिल रहे। अब इन कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। आवंटित कार्यों में पं. दीनदयाल उपाध्याय विधान सभा में नियामताबाद ब्लाक के बिलारीडीह शंकर मंदिर पर चार लाख, पड़ाव के व्यास मंदिर के पास दस लाख और बबुरी में दुर्गा मंदिर के सामने पांच लाख रुपये से विश्राम हाल बनवाए जाएंगे। यहां प्रवेश द्वार के निर्माण के अलावा डहिया, कुंडलियां, नरैना सीसी/ इंटर लाकिंग रोड का निर्माण होगा। चंदौली सदर ब्लाक के सिकरी गांव में तीन सौ मीटर, सरने में आठ लाख की लागत से इंटरलाकिंग, दिघवट गांव में 11 लाख से इंटरलाकिंग निर्माण होगा। 10 लाख की लागत से जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के पास विश्रामालय का निर्माण, बिसौरी में दुर्गा माता मंदिर के पास टीन शेड का कार्य। नियमताबाद में काली माता मंदिर के पास स्थल विकास कार्य होगा। वहीं नियामतबाद में काली मंदिर के पास टिन शेड एवं पत्थर लगाने का कार्य होगा। सैयदराजा विस में 11 लाख से धानापुर मार्ग से महेशी गांव में काली मंदिर, शीतला मंदिर होते हुए हरि धोबी के घर तक सीसी रोड का निर्माण, धानापुर अनुसूचित बस्ती पूर्व माध्यमिक विद्यालय से मिश्रान टोला तक इंटर लाकिंग रोड और खरखोलियां गांव के उत्तर से खरखोलिया पोखरे तक इंटर लाकिंग रोड का निर्माण होगा। इसी तरह कमालपुर रामजानकी मंदिर पर टिन शेड कार्य और रेहड़ा माता मंदिर जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा बिछाया जाएगा। सकलडीहा विधान सभा में बलुआ थाना से गंगा घाट तक 17.5 लाख की लागत से सीवर सहित सीसी रोड का निर्माण, सकलडीहा ब्लाक के महादेवपुर में कनेरा बाबा मंदिर के पास विश्राम हाल, माटीगांव में शंकर मंदिर के पास दर्शनार्थियों के लिए विश्राम हाल का निर्माण होगा। चहनियां ब्लाक के रूपेठा में शंकर मंदिर पर,कीनाराम स्थल पर, लच्छु बाबा मंदिर पर विश्राम हाल का निर्माण, सराय पकवान में सकलडीहा रजवाहा पर पुल निर्माण होगा। चंदौली खुर्द गांव में बारात घर का निर्माण, बलुआ गंगा घाट पर लाइट एवं टिन शेड, विश्राम स्थल का कार्य होगा। इस संबंध में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह ने बताया कि जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed