{"_id":"ef33c69e3a6d8e7eb647d8e03450c51a","slug":"district-panchayat-president-hoisted-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह साढ़े आठ बजे जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर अध्यक्ष सरिता सिंह ने ध्वज फहराया।
वहीं जिला न्यायालय में जिला जज अनिल कुमार, कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, पुलिस लाइन में एसपी अमित वर्मा, विकास भवन पर सीडीओ एमपी सिंह, जिला चिकित्सालय में सीएमओ डा. आरएन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन मीनाक्षी यादव ने तिरंगे को फहराया।
इसके अलावा शहीद स्मारक पर चेयरमैन समेत सभासदों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अन्य सरकारी भवनों पर वहां के प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इसके बाद डीएम सुरेंद्र विक्रम ने पुलिस लाइन परिसर में बतौर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जिलाधिकारी आवास से साइकिल रेस का आयोजन किया गया, जो सकलडीहा की ओर जाने के बाद पुन: डीएम आवास पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें परुष वर्ग में सत्यओम यादव प्रथम व मुलायम यादव द्वितीय रहे।
वहीं महिला वर्ग में वंदना चौहान प्रथम व आरजू शाक्य द्वितीय रहीं।