फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   district gain 14th rank in the state due to upload aarogya setu app

आरोग्य सेतु एप लोड करने में जिले का 14वां स्थान

Sun, 31 May 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
district gain 14th rank in the state due to upload aarogya setu app
चंदौली। आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के मामले में जिला सूबे में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। जिले में दो लाख 16 हजार 493 लोगों ने अपने स्मार्ट फोन आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है। आबादी के सापेक्ष यह आंकड़ा आठ फीसदी से अधिक है। वहीं ग्रामीण स्तर पर लोगों को एप डाउनलोड करने के लिए निगरानी समितियों को जिम्मेदारी दी गई है। ताकि लोग कोरोना संक्रमण को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को अलर्ट करने के लिए आयुष मंत्रालय ने आरोग्य सेतु एप्लिकेशन विकसित किया था। लोगों को एंड्रायड मोबाइल में इसे डाउनलोड करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। शुरूआती दिनों में एप्लिकेशन डाउनलोड करने की रफ्तार काफी धीमी रही। लेकिन जिला प्रशासन का अभियान रंग लाया। जनपदवासियों ने आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड करने में काफी दिलचस्पी दिखाई। इसका नतीजा रहा कि अतिपिछड़ा जिला पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बाद मंडल में हमेशा दूसरे स्थान पर रहा। वहीं प्रदेश के अग्रणी 15 जिलों में शुमार रहा। आरोग्य सेतु एप्लिकेशन डाउनलोड करने वालों की तादात दिनोंदिन बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में जिले का 14वां स्थान है।
विज्ञापन

दो लाख 16 हजार से अधिक लोगों ने मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड किया है। जिले की 19.52 लाख आबादी के सापेक्ष यह आंकड़ा 8.88 प्रतिशत है। मंडल में अव्वल व प्रदेश में चाथे पायदान पर स्थित वाराणसी में 7.65 लाख लोगों ने एप्लिकेशन डाउनलोड किया है। 36.67 लाख की आबादी के सापेक्ष यह आंकड़ा 16.67 प्रतिशत है। जबकि जौनपुर 20वें स्थान पर है। यहां 4.39 लाख लोगों ने एप्लिकेशन अपलोड किया है। 44.94 लाख की आबादी के लिहाज से आंकड़ा महज 7.82 प्रतिशत है। गाजीपुर का प्रदेश में 40वां स्थान है। 36.20 लाख की आबादी वाले जिले में तीन लाख तीन हजार 598 यानी 6.71 प्रतिशत लोगों ने एप डाउनलोड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed