{"_id":"65a441d12c7013deba00c8e9","slug":"district-covered-with-fog-visibility-remained-zero-in-the-morning-chandauli-news-c-189-1-svns1011-8909-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कोहरे की चादर से ढका जिला, सुबह दृश्यता रही शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कोहरे की चादर से ढका जिला, सुबह दृश्यता रही शून्य
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में ठंड का कहर जारी है। तापमान में गिरावट के साथ कोहरे के कारण जिंदगी थम सी गई है। रविवार की सुबह जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरा इतना घना था कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। सुबह सात बजे तक दृश्यता शून्य के करीब रही। वाहनों के चालक हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चलने को विवश रहे। जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 20 जनवरी तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
लोग जब सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि दो मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कई दिन से छा रहे धुंध व कोहरे से यातायात प्रभावित हो गया। दिल्ली, पंजाब सहित अन्य ठंडे प्रदेशों से आने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। कोहरे ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। कोहरे के चलते सभी घरों में दुबकने को विवश रहे। भारी वाहनों के चालकों ने तो अपने वाहनों को सड़कों के किनारे बने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि पर खड़े कर दिए।
दृश्यता बढ़ने पर ही चालक वाहनों को लेकर रवाना हुए। दोपहर दो बजे के बाद भगवान सूर्यदेव दिखाई दिए। हल्की धूप निकलने के बाद बच्चे पतंगें लेकर घरों की छतों पर पहुंच गए और शाम तक भक्काटे का शोर गूंजता रहा। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। वहीं राहगीरों व दुकानदारों ने अलाव का सहारा लिया। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 20 जनवरी तक कोहरे का प्रभाव रहेगा। गेहूं, सरसों व आलू की खेती के लिए मौसम अनुकूल है।