फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Distribution of raw lassi and gram prasad

कच्ची लस्सी व चने के प्रसाद का हुआ वितरण

Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Distribution of raw lassi and gram prasad
पीडीडीयू नगर । सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी पर्व शुक्रवार को नगर के दोनों गुुरुद्वारों में मनाया गया। इस अवसर पर कच्ची लस्सी व चने का प्रसाद वितरण किया गया। शहीदी पर्व के मद्देनजर गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शीश नवा कर परिवार व समाज में सुख शांति की अरदास की।
विज्ञापन

शहीदी पर्व के मद्देनजर नगर के गुरुद्वारों में सुखमनि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया था। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शुक्रवार को नगर में जीटी रोड व धर्मशाला रोड स्थित गुरुद्वारे में कच्ची लस्सी व चना प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन को सिख समाज शहीदी दिवस के रूप में मनाता है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान रंजित सिंह, सेक्रेटरी महेंद्र सिंह, इंदरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, गोल्डी, नवप्रीत सिंह, तरणप्रीत सिंह, मनमीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed