फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Distribution of bags and socks in primary schools students faces lit up

Chandauli : प्राथमिक विद्यालय बैग और जूता मोजा का वितरण, छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

Tue, 10 Dec 2024 10:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 10:06 PM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय में बैग और जूता मोजा का वितरण हुआ जिसे पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल गए। बताते चलें कि सरकार की ओर से बच्चों को शिक्षित करने के क्रम में तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ती हुई थंड में सरकार द्वारा दी गई ये सुविधा मददगार बन रही है।
 

विज्ञापन
Distribution of bags and socks in primary schools students faces lit up
बैग वितरण के दौरान मौजूद प्राथमिक विद्यालय के बच्चे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय पर मंगलवार को छात्र छात्राओं को बैग और जूता का वितरण किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने बैग और जूता वितरित किया। वितरण समारोह के पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। बैग जूता मोजा पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।

विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारों की ओर से छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है।



उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वह समय से विद्यालय में उपस्थित होकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। और बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के गुण भी निहित करें। चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के शिक्षा के मंदिर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके माध्यम से दिव्यांग शौचालय, पठन- पाठन के लिए अतिरिक्त एक कमरे का निर्माण भी जल्द ही कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed