{"_id":"58091c034f1c1b1030704422","slug":"distributed-voter-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ मतदाता फार्म बांटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ मतदाता फार्म बांटे
Updated Fri, 21 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्राएं व शिक्षिकाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के सभागार में आइए वोटर बने कार्यक्रम के तहत सात सौ छात्राओं के बीच मतदाता आवेदन पत्र वितरित किया गया। अमर उजाला और जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम मुगलसराय सत्येंद्र सिंह ने छात्राओं से वोटर बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जो छात्राएं एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष पूर्ण कर रही हों अथवा पूर्ण कर चुकी हों, वे निर्धारित प्रपत्र में फार्म भरकर बूथ लेवल अधिकारी के पास 22 व 23 तारीख को लगने वाले विशेष कैंप में जमा कर दें। किन्हीं कारणों से फार्म नहीं जमा होता तो वे तहसील कार्यालय में आकर फार्म जमा कर सकती हैं। दिव्यांग राकेश यादव ने कहा कि मतदाता बन कर आप सही जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। इस दौरान छात्राओं ने वोटर बनने का संकल्प लिया। इस दौरान लेखपाल, बीएलओ, अधिवक्ता खालिद वकार आबिद, प्रभाकर सिंह के साथ कालेज के अध्यापक अध्यापिकाएं रहीं। अध्यक्षता समृद्धि श्रीवास्तव और संचालन अमृता श्रीवास्तव ने किया।