फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Distinguished people honored

विशिष्ट जनोें को सम्मानित किया

Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Distinguished people honored
नियामताबाद। विकासखंड के बिलारीडीह गांव में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव सहित विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। वहीं 24 लोेगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में देश की जनता बेहाल है। सरकार अनावश्यक कानूनों को लागू कर तानाशाही कर रही है। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन भी विपक्षी पार्टी के नेताओं के साथ ज्यादती कर रहा है। एक तरफ विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धारा 144 का हवाला देकर उनके लोकतांत्रिक ढंग से किए जा रहे प्रदर्शन को रोका जा रहा है कहा कि मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर सिर्फ अस्थिरता का वातावरण पैदा किया जा रहा है। सरकार किसानों के हित में कार्य करने की बात तो करती है लेकिन अनाज का दाम के अनुपात में खाद का दाम बहुत अधिक बढ़ा रही है। कहा कि किसानों को कर्ज माफ करने का सिर्फ सब्जबाग दिखाया गया। सरकार को गरीबों की नहीं बल्कि सिर्फ उद्योगपतियों की चिंता है। इस मौके पर डीएन यादव, प्रेमनाथ तिवारी, तेजनारायण यादव, अजीत यादव बब्बू, सवरु, रमेश यादव, राममूरत पहलवान, बेचन बिंद, मार्कंडेय बिंद, श्रीराम, प्रेम यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed