फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   dispute in making drain in chandauli

नाली बनाने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

Wed, 27 May 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
dispute in making drain in chandauli
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तेनुवट गांव में बुधवार को नाली बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर लोगों को अलग कराया। मारपीट में एक शिक्षक सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव में कुछ दिन पूर्व नाली निर्माण के लिए की पैमाईश हुई थी। इसमें एक पक्ष के लोग पैमाईश से संतुष्ट नहीं थे। वहीं दूसरा पक्ष नाली निर्माण के पक्ष में था। बुधवार की सुबह नाली बनाने को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। मारपीट में एक पक्ष शिक्षक जयनारायन यादव (45), बंशनारायण यादव (52) व कुंदन यादव (28) और दूसरे पक्ष से अरविंद यादव (30) और प्रवीण यादव (32) घायल हो गए। सीओ जगत कन्नौजिया ने बताया कि नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed