फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dispute between students and teachers over opening the school gate

Chandauli News: विद्यालय का गेट खोलने को लेकर छात्रों और अध्यापकों में विवाद

Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Dispute between students and teachers over opening the school gate
कस्बा स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह विद्यालय का गेट खोलने को लेकर देर से पहुंचे छात्रों और अध्यापकों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं सूचना मिलने पर उप-प्रबंधक डॉ. विशाल सिंह विद्यालय पहुंचे। अभिभावकों के समझाने पर छात्रों ने लिखित माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। दरअसल, विद्यालय का गेट सुबह प्रार्थना के बाद बंद कर दिया जाता है। इसी दौरान कुछ छात्र देर से पहुंचे और गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। छात्रों की ओर से अभद्र व्यवहार करने पर अध्यापकों ने उन्हें डांटते हुए फटकार लगाई और कुछ की पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित छात्रों ने पहले तो हंगामा मचाया और बाद में थाने पहुंचकर कुछ अध्यापकों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शेखर सिंह ने बताया कि विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से है, जबकि कई छात्र नौ बजे के बाद पहुंचे थे। इसी कारण सख्ती बरती गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed