फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Displeasure over water being released into the river from Chandraprabha Dam

Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध से नदी में पानी गिराए जाने से नाराजगी

Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over water being released into the river from Chandraprabha Dam
चकिया क्षेत्र के मुजफ्फरपुर बियर के उपर से ओवरफ्लो होता चंद्रप्रभा बांध का पानी। संवाद
शिकारगंज। चंद्रप्रभा बांध से दो हजार क्यूसेक पानी सिंचाई विभाग की ओर से नदी में छाेड़े जाने से किसानों में नाराजगी है। पानी नदी में आने के कारण मुजफ्फरपुर बियर के आसपास के माइनर में पानी जाकर किसानों के खेतों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंद्रप्रभा बांध से लगभग 2000 क्यूसेक पानी चंद्रप्रभा नदी में डिस्चार्ज किया गया है। इसके कारण मुजफ्फरपुर बियर से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। आसपास के मुजफ्फरपुर, प्रभुपुर, नारायणपुर, हेतिमपुर, नेवाजगंज, फिरोजपुर, पचफेड़िया के खेतों में माइनर का पानी पहुंचने से किसानों की तैयार धान की फसल खराब हो सकती है। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने इस संबंध में जिलाधिकारी सिंचाई विभाग के एक्सईएन उप जिलाधिकारी से बात की।
विज्ञापन

किसान देशराज सिंह पटेल, सुदामा यादव, रामचरित, वरुण दुबे, राजनाथ, ओमप्रकाश ने बताया कि किसानों की समस्या समाधान के बजाय समस्या को बढ़ाया जा रहा है। सिंचाई विभाग के एसडीओ ऋषभ राय ने बताया चंद्रप्रभा बांध से डिस्चार्ज किए जा रहे पानी को बंद करने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed