फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Displeasure over installation of low capacity transformer

कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाये जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Displeasure over installation of low capacity transformer
चहनियां के टांडाकला सोनबरसा में नलकूप चालू कराने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHANDAULI
चहनिया । क्षेत्र के टांडा कला सोनबरसा में लगा नलकूप कड़ी मशक्कत के बाद चालू हुुआ लेकिन कम क्षमता ट्रांसफार्मर के चलते नलकूप ठप पड़ गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण नलकूप ट्रिपिंग के कारण बंद हो जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पुराना नलकूप क्षतिग्रस्त होने के कारण दूसरी जगह रीबोर कर नया नलकूप लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से कुलाव का निर्माण हुआ। बाद में बिजली विभाग ने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया जबकि नलकूप की मोटर 27.5 हार्स पावर की है। जिसके कारण नलकूप पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहा है । बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से कारण नलकूप की मोटर ट्रिप कर जा रही है। जिसके कारण सूखे की मार झेल रहे। किसानों ने कहा कि किसी प्रकार नर्सरी तो डाल दी गई है लेकिन धान की रोपाई के समय नलकूप का न चलना किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया । कहा कि यदि ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई किसान चहनिया स्थित विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर धरना देंगे। ग्रामीण विजय नारायण पांडेय ने बताया कि इसकी सूचना नलकूप विभाग के एक्सईएन, बिजली विभाग के जेई एवं क्षेत्रीय सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को दे दी गई है लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। इस दौरान श्याम नारायण पांडेय, राम नारायण पांडेय, विजय शंकर पांडेय, दीनानाथ पांडेय, रामप्यारे यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed