फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Discussion on the contribution of Rajiv Gandhi

राजीव गांधी के योगदान पर चर्चा 

Sun, 22 May 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sun, 22 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Discussion on the contribution of Rajiv Gandhi
राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया।
जिला कांग्रेस की ओर से मुख्यालय स्थित कार्यालय पर शनिवार को पूर्व  प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का शहादत दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि  अर्पित की और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

इस  दौरान जिलाध्यक्ष देेवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पूर्व  प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने का काम  किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में बदलाव लाकर बेहतर बनाने की  दिशा में कई अहम फैसले किए, जिनका परिणाम आज हम सभी के सामने है। संचार  क्रांति के बाद देश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। साथ ही तकनीकी तरक्की  की रफ्तार इतनी तेज है कि वर्तमान में कई देशों को भारत पीछे छोड़ चुका है।  कहा कि जब राजीव गांधी ने कम्प्यूटर व संचार क्रांति की पहल की तो केन्द्र  की सत्ता में आसीन भाजपा ने उनका पुरजोर विरोध किया है। आज उन्हीं के  सिद्धांतों व विचारों का समर्थन कर डिजिटल इंडिया का नारा बुलंद किया जा  रहा है। कांग्रेस की सोच सदैव तरक्की की रही है, लेकिन विरोधी दलों ने जनता  को गुमराह करके सत्ता हासिल की। कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही है         गरीब,  नौजवान, मुसलमानों का भला हुआ। कांग्रेस ने किसानों के हित में कई योजनाएं  चलाई। इस अवसर पर नारायण मूर्ति ओझा,  शोभा श्रीवास्तव, नन्दकुमार, पंकज त्रिपाठी, श्रीराम यादव, शशि      नाथ  उपाध्याय, राजेन्द्र गौतम   आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed