फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Discomfort of the candidates increasing the silence of the voters

मतदाताओं की खामोशी बढ़ा रही प्रत्याशियों की बेचैनी

Sat, 24 Apr 2021 05:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
Discomfort of the candidates increasing the silence of the voters
कंदवा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार, 26 अप्रैल को मतदान होना है लेकिन मतदाता खामोश हैं। मतदाताओं की इस चुप्पी से चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई है। प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव दांव आजमा रहे हैं। वहीं कई राजनीतिक दल के मठाधीश जातीय समीकरण के अनुसार गोटी फिट करने की जुगत में लगे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, उम्मीदवारों के दिल की धड़कन बढ़ने लगी है। प्रत्याशी वोट के लिए छटपटा रहे हैं और मतदाताओं के गली-गली द्वारे-द्वारे भटक रहे हैं। मतदान में मात्र एक दिन का समय शेष बचा है और उम्मीदवार मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। वे घर-घर पहुंच कर मतदाता को अपने पाले में करने का प्रयास कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के दिग्गज नेता जातीय संतुलन साधने की रणनीति बना रहे हैं और अपने-अपने दल के उम्मीदवारों को जीत का मंत्र दे रहे हैं। जातीय संतुलन के लिए जातिगत नेताओं को भी प्रचार के लिए अंतिम दौर में मैदान में उतारा गया है जिससे शुरुआती बढ़त ली जा सके। कुल मिलाकर प्रचार के अंतिम चरण में केवल जातीय संतुलन बैठाने के लिए जद्दोजहद दिख रही है लेकिन मतदाताओं की खामोशी ने प्रत्याशियों को उलझन के भंवर में फंसा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed