फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ???? ??????? ?? ??????Disclosed agricultural laws for farmers

कृषि कानूनों को किसानों के लिए बताया अहितकर

Mon, 01 Mar 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
???? ??????? ?? ??????Disclosed agricultural laws for farmers
इलिया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले रविवार को स्थानीय किसान सेवा सहकारी समिति परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें किसान नेताओं ने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए अहितकर बताया। साथ ही कानूनों का विरोध जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

किसान सभा के जिलाध्यक्ष परमानंद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए किसान विरोधी काले कानूनों से किसान बड़े कारपोरेट घरानों के हाथ बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएगा। नए कृषि कानूनों का अखिल भारतीय किसान सभा व विभिन्न किसान संगठन तब तक विरोध करेंगे जब तक सरकार इनको वापस नहीं ले लेती। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से केंद्र सरकार की ओर से जारी कृषि कानूनों का विरोध करने का आह्वान किया। साथ ही एकजुटता दिखाने की अपील की। अंत में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया और संघर्ष के लिए 15 सदस्यों की कमेटी गठित की गई। किसान पंचायत में किसान आंदोलन को लेकर शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भृगुनाथ विश्वकर्मा, स्वामीनाथ, कैलाशनाथ, जयनाथ, रामनिवास पांडेय, रामअवध सिंह, नीरज कुमार, रविंद्र पांडेय, रामकिशुन शर्मा, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जवाहिर मास्टर ने की जबकि संचालन एड. लालचंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed