फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disappointment in cricket legends with the announcement of retirement of Mahi and Raina

माही व रैना के सन्यास की घोषणा से क्रिकेट प्रमियों में मायूसी

Sun, 16 Aug 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Disappointment in cricket legends with the announcement of retirement of Mahi and Raina
पीडीडीयू नगर। भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) के अचानक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जगत को अलविदा कह दिए जाने से उनके चाहने वालों में मायूसी है। उन्हें लगता है कि अभी कुछ और दिनों तक माही को क्रिकेट खेलनी चाहिए थी। वहीं टीम के साथ वर्षों खेलने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी क्रिकेटर सुरेश रैना के भी सन्यास की घोषणा से सभी हतप्रभ रह गए हैं। क्रिकेट प्रेमी सतीश मिश्र बाबा ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट प्रमियों की आन बान शान पहचान व भगवान रहे हैं। निर्भया सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश ने कहा कि पूरे विश्व में लोग महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट को अलविदा कहने पर स्तब्ध, दुखी व उदास हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर पुरस्कार व सम्मान देने की घोषणा की। सोम कुमार बिंद ने कहा कि एक न एक दिन हर खिलाड़ी को रिटायरमेंट लेना पड़ता है। बावजूद इसके अभी धोनी देश को अपनी सेवा दे सकते थे। वहीं सुरेश रैना के अंतिम दम तक लड़ने की प्रवृत्ति का कोई सानी नहीं है। दोनों को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। विकास राज ने कहा कि माही व रैना के सन्यास लेने की घोषणा क्रिकेट के स्वर्णिम युग के समापन जैसी लग रही है। दोनों खिलाड़ी प्रतिभा के धनी थे। दोनों ने कई बार संभव लगने वाली हार को जीत में बदलकर देश के क्रिकेट प्रेमियों के दिल में जगह बनाई है। अवधेश यादव कहते हैं कि क्रिकेट और धोनी एक दूसरे के पर्याय बन कर रह गए थे। माही के बिना देश के क्रिकेट टीम की कल्पना कर पाना भी मुश्किल लग रहा है। वहीं प्रदेश के रहने वाले सुरेश रैना का भी सन्यास की घोषणा करना चौंकाने वाला रहा। सतीश कुमार ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के बाद धोनी ही ऐसे खिलाड़ी थे जिनसे किसी भी परिस्थिति में जीत की उम्मीद रहती थी। उनके हेलिकॉप्टर शॉट को भला कोई कैसे भूल सकता है। वहीं रैना भी आकर्षक शॉट लगाने के लिए मशहूर थे। क्रिकेट जगत को दोनों की कमी काफी खलेगी। राजन यादव ने कहा कि धोनी व रैना के क्रिकेट जगत को अलविदा कहने की घोषणा ने दिल तोड़ दिया है। विकेट के पीछे माही की चपलता देखते ही बनती थी। उनका बल्लेबालों को स्टंप आऊट करने का तरीका मन मोह लेता था। वहीं मध्यक्रम में रैना की बैटिंग का जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed