फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disappointed over not having four lanes of Syedaraja Zaman Marg

सैयदराजा जमानियां मार्ग के फोर लेन न होने से निराशा

Fri, 05 Feb 2021 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Disappointed over not having four lanes of Syedaraja Zaman Marg
कंदवा। केंद्र सरकार के बजट में सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन के लिए कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई। इससे क्षेत्रीय लोगों में निराशा है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान गाजीपुर में तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सैयदराजा जमनियां रोड को फोर लेन करने की घोषणा की थी। ऐसे में यहां के लोगों को आशा थी कि इस बार के बजट में लोगों की डिमांड पूरी हो जाएगी। असना गांव निवासी बीना सिंह ने कहा कि सैयदराजा से गाजीपुर तक 56 किमी लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। चुनाव में नितिन गड़करी की घोषणा के बाद लोगों को लगा था कि इस बार इसकी घोषणा कर दी जाएगी। पई गांव निवासी देवेन्द्र राय ने कहा कि लोगों को पूरा विश्वास था कि बजट में सैयदराजा से गाजीपुर तक फोरलेन बनने के लिए बजट पास हो जायेगा। लोगों की नजर बजट पर थी लेकिन बजट में इसके लिए कोई धनराशि आवंटित न होने से लोगों को काफी निराशा है। मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी के प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन करने की जरूरत है। इस मार्ग पर वाहनों का दबाव है और इस वजह से अक्सर यहां जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। किसान युवा विकास मंच के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह मंटू ने कहा कि सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बजट पास न होने से क्षेत्रीय लोगों में काफी निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed