फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disabled toilets could not be built in 71 schools

Chandauli News: 71 विद्यालयाें में नहीं बन पाए दिव्यांग शौचालय

Sun, 12 May 2024 03:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Disabled toilets could not be built in 71 schools
चंदौली। नीति आयोग के निर्देश पर जिले के 71 परिषदीय विद्यालयाें में दिव्यांग शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की उदासीनता की वजह से शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में टाइल्स, चहारदीवारी, शौचालय, पेयजल और बच्चों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, नीति आयोग ने विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए जनपद के 71 विद्यालयों का चयन किया गया था। विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई थी। एक शौचालय के निर्माण में 95 हजार रुपये खर्च किया जाना है। कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से अभी तक इन विद्यालयों में दिव्यांग शौचालयों का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed