फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dirty water rotting in the campus of Inter College

इंटर कॉलेज के परिसर में सड़ रहा गंदा पानी, लोट रहीं भैंसें

Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dirty water rotting in the campus of Inter College
सकलडीहा। स्थानीय इंटर कॉलेज मैदान में पानी निकासी नहीं होने से जलमग्न है। इससे मैदान में लंबी-लंबी घास जम गई है। महीनों से जमा पानी सड़ कर बदबू दे रहा है। उसमें दिनभर भैंस लोटती रहती हैं। विद्यालय आने वाले मुख्य रास्ते पर कीचड़ भरा हुआ है। मैदान में पानी भरे होने से कॉलेज में खेल संबंधी गतिविधियां भी ठप हैं। ग्रामीणों के कई बार ग्राम प्रधान व बीडीओ को अवगत कराने के बाद भी कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

सकलडीहा इंटर कॉलेज क्षेत्र का महत्वपूर्ण इंटर कॉलेज है। यहां पढ़ने वाले बच्चों की संख्या हजारों में है। पर लापरवाही की वजह से इन दिनों कॉलेज परिसर मवेशियों का चारागाह बन चुका है। परिसर में महीनों से जमे पानी की वजह से बदबू के साथ घुटने भर घास उग आई है। जिसमें दिनभर क्षेत्र के मवेशी विचरते रहते हैं। कस्बा के आसपास में कोई खेल मैदान भी नहीं होने से छात्र-छात्रा खेलने-कूदने के लिए परेशान हैं। मैदान में बरसात के बाद पानी निकासी नहीं होने से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed