{"_id":"6803f9742a2457b97b0c50b8","slug":"dirt-found-in-circulating-area-drm-angry-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129989-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सर्कुलेटिंग एरिया में मिली गंदगी, डीआरएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सर्कुलेटिंग एरिया में मिली गंदगी, डीआरएम नाराज
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के नए डीआरएम उदय सिंह मीना ने शनिवार को सुबह स्टेशन का निरीक्षण किया।
तीन घंटे तक उन्होंने सभी प्लेटफाॅर्मों, यात्री प्रतीक्षालय, रिजर्वेशन काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया में भ्रमण कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी दिखने पर संबंधित अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि यात्री सुविधाओं में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मं
डल का कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार वे पीडीडीयू जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे। सुबह 10 बजे मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर में मौजूद खानपान स्टालों पर पहुंच कर खाने की गुणवत्ता देखी। डीआरएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी खानपान स्टालों पर वस्तुओं की मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होनी चाहिए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि स्टालों पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने प्लेटफाॅर्म संख्या एक से लेकर आठ तक घूमकर यात्री प्रतीक्षालय, शौचालय आदि की स्थिति देखी। उन्होंने कुछ यात्रियों से बात कर स्टेशन पर व्यवस्था का हाल जाना। उन्होेंने प्लेटफाॅर्म पर लगे नल को चलाकर देखा कि पानी आ रहा है कि नहीं। फुट ओवरब्रिज से होते हुए सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचने पर नल के पास गंदगी दिखने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि स्टेशन पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। स्टेशन परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। नए डीआरएम के नए तेवर को देखकर अधिकारी भी सहमे नजर आए। इस दौरान एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, एसएस टू सीबी राय, सीएसजी एनके मिश्र, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत आदि मौजूद रहे।