फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Direct employment to 4.5 lakh youth

यूपी सरकार के बजट में साढ़े चार लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार-डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Fri, 27 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Direct employment to 4.5 lakh youth
चंदौली। केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विकासपरक बजट पेश किया है। जिसमें रोजगार के बड़े अवसर भी शामिल किए गए हैं। इस बजट से साढ़े चार लाख प्रत्यक्ष रोजगार तत्काल और अप्रत्यक्ष तरीके से 20 लाख रोजगार की संभावनाएं बनाई गई हैं। इसके साथ-साथ युवाओं के लिए विवेकानंद युवा केंद्र के माध्यम से भी कई पहल की गई है। वे बृहस्पतिवार को चंदौली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने कहा कि बजट काफी प्रशंसनीय है। इसमें युवा खिलाड़ियों के लिए वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने के लिए 75 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चंदौली मेडिकल कॉलेज के लिए भी बजट आवंटित की गई है। इसके अलावा अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी, आयुर्विज्ञान यूनिवर्सिटी गोरखपुर की स्थापना की जा रही है। चुनाव से बीजेपी लैपटॉप टैबलेट समेत जितने भी वादे किए थे। सभी वचन को योगी सरकार ने इस बजट में पूरा करने का काम किया गया है।
विज्ञापन

चंदौली। राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी के विदेश दौरे पर उठाए गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि टोक्यो में आयोजित स्वाड सम्मेलन में मोदी जी का कद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है उसका नजारा दिखा। दुनिया के सशक्त देश किस तरीके से हमारे देश के प्रधानमंत्री का वेलकम और सम्मान कर रहे हैं यह देखने योग्य है। भारत एक समय अनाज मांग कर खाता था और आज वही भारत वैक्सीन और अनाज निर्यात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed